मधुबनी:  बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 25 May 2026 6:30 AM

विज्ञापन

सूचना मिलने पर अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग

Madhubani News: सिंघानिया चौक पर करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजनों ने सदर अस्पताल पर समय पर इलाज शुरू न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण युवक की जान गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: नगर थाना क्षेत्र के सिंघानिया चौक पर रविवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सिंघानिया चौक निवासी बुधन मोची के पुत्र विक्की कुमार (20) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सिंघानिया चौक पर रविवार देर शाम हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे विक्की कुमार अचानक बिजली के प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस कर अचेत हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता बुधन मोची ने अस्पताल प्रशासन और ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों पर लापरवाही का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. मृतक के पिता का कहना है कि जब वे लोग विक्की को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तब उसकी सांसें चल रही थीं और वह जीवित था. आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया. परिजनों का कहना है कि यदि समय पर आपातकालीन चिकित्सा सेवा मिल जाती, तो विक्की की जान बचाई जा सकती थी.

परिजनों में आक्रोश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

मधुबनी से के के पुट्टी की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन