रेलवे की बैठक में गूंजा मधुबनी–कमतौल–जयनगर क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं का मुद्दा

Author Jib nath jha|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
 फोटो : परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य विष्णुदेव सिंह यादव को सम्मानित करते रेलवे के अघिकारी | Prabhat Khabar Network

परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य विष्णुदेव सिंह यादव को सम्मानित करते रेलवे के अघिकारी

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने DRM Jyoti Prakash Mishra की अध्यक्षता वाली DRMUCC बैठक में मधुबनी, कमतौल, जयनगर और दरभंगा संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के मुद्दों को उठाया. स्टेशन सुधार, नई ट्रेनों और रेल लाइन सर्वे को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं.

विज्ञापन

Madhubani Railway News: समस्तीपुर मंडल पूर्व मध्य रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में सदस्य एवं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने मधुबनी, कमतौल, जयनगर और दरभंगा संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने की.

मधुबनी स्टेशन की सुविधाओं में सुधार की मांग

बैठक में विष्णुदेव सिंह यादव ने मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने, खराब पेयजल कूलर की मरम्मत, प्लेटफॉर्मों पर यात्री शेड निर्माण, गुमटी संख्या-11 एवं 13 पर ओवरब्रिज बनाने, पार्सल सेवा दोबारा शुरू करने, कुली शेड और बैट्री चालित कार सेवा बहाल करने की मांग रखी.

इसके अलावा जयनगर-पटना इंटरसिटी और नमो ट्रेन का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया.

कमतौल स्टेशन और नई ट्रेनों को लेकर भी उठे मुद्दे

उन्होंने कमतौल रेलवे स्टेशन पर बंद शौचालय की मरम्मत, प्लेटफॉर्मों का उच्चीकरण तथा दुधैल गांव के पास बंद रेलवे फाटक को खोलने की मांग की.

साथ ही दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, उसमें एसी कोच जोड़ने, जोगवनी-रक्सौल एवं जयनगर-रक्सौल ट्रेनों की समय-सारिणी में सुधार करने तथा कमतौल, जोगियारा और पुपरी स्टेशन पर ठहराव देने का प्रस्ताव भी रखा.

नई रेल लाइन सर्वे को आगे बढ़ाने का आग्रह

बैठक में दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर रात करीब 10 बजे नई ट्रेन चलाने की आवश्यकता भी बताई गई. इसके अलावा वर्ष 2008-09 में प्रस्तावित मधुबनी-कमतौल नई रेल लाइन सर्वे को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी रेल अधिकारियों से किया गया.

बैठक में वरीय मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन
Jib Nath Jha

लेखक के बारे में

By Jib Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन