प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मिलने लगा मुफ्त सोलर पैनल

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी में बीपीएल परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त सोलर पैनल का लाभ मिलना शुरू हो गया है. बिजली विभाग ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है, जिसका लक्ष्य जिले के 10,647 परिवारों को इस योजना से जोड़ना है.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले के बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल का लाभ मिलना शुरू हो गया है. बिजली विभाग ने योजना के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है. विभाग का लक्ष्य मधुबनी डिविजन के 10,647 बीपीएल परिवारों को इस योजना से जोड़ना है.

65 परिवारों के घरों में लग चुके हैं सोलर पैनल

मधुबनी डिविजन के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि राजनगर और रहिका प्रखंड के 65 बीपीएल परिवारों के घरों में सोलर पैनल लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं, डिविजन के सभी 11 प्रखंडों में पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए कनीय अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं.

आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को विभाग की ओर से मुफ्त सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाएगा. आवेदन के साथ केवल आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी.

अक्टूबर तक 5,000 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि मधुबनी डिविजन में अब तक करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है. आवेदन करने वाले लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण किया जा रहा है. विभाग ने अक्टूबर तक पांच हजार परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है.


विज्ञापन
Kunjan Kumar Putt

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन