राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबियाही में यूथ व इको क्लब का गठन

Author Jib nath jha|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

उपस्थित क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुबियाही में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया. छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग न करने और बिजली बचाने का सामूहिक संकल्प लिया.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुबियाही में शनिवार को प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान की अध्यक्षता में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान विद्यालय में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया.

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं और नोडल शिक्षकों का हुआ चयन

यूथ एवं इको क्लब में मो. रकीब, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, शिवम कुमार, आयुष कुमार, संध्या कुमारी, जैनब परवीन, श्रुति कुमारी, सृष्टि कुमारी और रिया कुमारी को शामिल किया गया. वहीं विद्यालय के सभी बच्चों ने सर्वसम्मति से शंभू कुमार ठाकुर, सुनील कुमार और पूजा कुमारी को क्लब का नोडल शिक्षक चुना.

प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके.

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, बिजली की बचत, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, आवश्यकता के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प और शपथ ली.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन