फिर एक विक्षिप्त को लोगों ने चोर समझ कर पकड़ा

Published at :07 Jun 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
फिर एक विक्षिप्त को लोगों ने चोर समझ कर पकड़ा

मधुबनी : जयनगर व बिस्फी में निर्दोष को चोर समझकर मारपीट करने व पीटते पीटते हत्या तक करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कुछ इसी तरह की घटना नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में बुधवार को होते होते बचा. घटना के संबंध में जानकारी मिली की गांव में कोसी पुल के […]

विज्ञापन
मधुबनी : जयनगर व बिस्फी में निर्दोष को चोर समझकर मारपीट करने व पीटते पीटते हत्या तक करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कुछ इसी तरह की घटना नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में बुधवार को होते होते बचा. घटना के संबंध में जानकारी मिली की गांव में कोसी पुल के पश्चिम प्रकाश के आम गाछी में कुछ लड़के खेल रहे थे.
इसी बीच एक अज्ञात आदमी को वहां दौड़कर आते देखा. बच्चे उस अज्ञात आदमी को चोर समझकर चोर-चोर हल्ला कर दौड़ने लगे और उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे. इसी बीच वहां दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष पहुंच गए. लोगों ने खदेड़कर कर उस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया. इसी बीच किसी ने नगर थाना प्रभारी को अरुण कुमार राय को फोन किया कि एक अज्ञात चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा है और उसको मार रहे हैं. थानाध्यक्ष ने तत्काल गांव के मुखिया बबलू कुमार मंडल को फोन कर वस्तु स्थिति की जानकारी दी. भच्छी गांव के ब्रह्मस्थान में किसान चौपाल लगा था. वहीं मुखिया , पंचायत सेवक प्रमोद कुमार चौधरी एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे. मुखिया श्री मंडल ने पंचायत सचिव को साथ लेकर तत्काल मोटर साइकिल से आम गाछी पहुंचकर लोगों से धीरे उस व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया व उक्त विक्षिप्त अज्ञात की जान बचायी.
विक्षिप्त अपना नाम अर्जुन यादव बता रहा है. पिता के नाम पूछने पर वह सही जवाब नहीं दे रहा. हर बार हर प्रकार की बातें कह रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ाए गए व्यक्ति के पास आधा टूटा हुआ ब्लेड व पतली रस्सी था. मुखिया ने पंचायत सचिव के साथ उस अज्ञात विक्षिप्त को मोटर साइकिल पर बैठाकर थाना पर लाये. मुखिया श्री मंडल ने थाना पर बताया कि समय पर अगर नहीं पहुंच पाते तो इस आदमी के जान पर खतरा था. क्योंकि, विक्षिप्त रहने के कारण इसके पॉकेट में ब्लेड व रस्सी रहने के कारण लोगों का संदेह और बढ़ गया. दूसरी बात यह अपना नाम व पता सही ढ़ंग से नहीं बता पा रहा था. थाना प्रभारी ने लोगों को आगाह किया कि अफवाह के चक्कर में न पड़े. गर्मी बढ़ने से विक्षिप्त की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में निर्दोष को चोर समझकर कानून अपने हाथ में न लें, पुलिस को सूचित करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन