Madhubani News: डॉ. मुरारी यादव चुने गए बीपीएससी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
बीपीएससी शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष
Madhubani News: मधुबनी के फूलपरास में बीपीएससी शिक्षक संघ की बैठक में डॉ. मुरारी यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया की मौजूदगी में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया. पढ़ें पूरी खबर...
Madhubani News: प्रखंड क्षेत्र के सिजौलिया विद्यालय स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में रविवार को बीपीएससी शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार झा और संचालन सुजीत कुमार झा ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ की प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया मौजूद रहीं, जिनका शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार करना और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करना था.
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से फूलपरास प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. डॉ. कृष्ण मुरारी यादव को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा संजय कुमार साह को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष और अंशु कुमार को प्रधान सचिव चुना गया. वहीं मनीष कुमार और गुड्डू कुमार को कार्यकारी सचिव तथा विकास कुमार पाठक को प्रखंड प्रवक्ता मनोनीत किया गया. नई टीम ने संकल्प लिया कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
सदस्यता अभियान और भविष्य की रणनीति पर जोर
संघ की बैठक में शिक्षकों ने विभागीय एवं स्थानीय स्तर पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया. संगठन को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. बैठक में डॉ. कवींद्र पासवान, ओबैदुल्लाह अंसारी और पुष्पेंद्र यादव समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में भविष्य की रणनीतियों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए.
मधुबनी से जगदीश कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aaruni Thakur
प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










