गैस सिलिंडर वितरण को जा रही पिकअप को लूटने का प्रयास, देसी कट्टा बरामद

Published at :30 May 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर वितरण को जा रही पिकअप को लूटने का प्रयास, देसी कट्टा बरामद

खुटौना : थाना क्षेत्र के कुसमार चौक के समीप गैस वितरण के लिए जा रहे बोलेरो- पिकअप को अपराधी ने करीब 11.30 बजे लूटने का प्रयास किया. हालांकि ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के कारण अपराधी भागने में सफल रहे. लेकिन मौके वारदात पर एक लोडेड कट्टा बरामदगी हुआ. इस बाबत चालक राज किशोर यादव द्वारा […]

विज्ञापन

खुटौना : थाना क्षेत्र के कुसमार चौक के समीप गैस वितरण के लिए जा रहे बोलेरो- पिकअप को अपराधी ने करीब 11.30 बजे लूटने का प्रयास किया. हालांकि ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के कारण अपराधी भागने में सफल रहे. लेकिन मौके वारदात पर एक लोडेड कट्टा बरामदगी हुआ. इस बाबत चालक राज किशोर यादव द्वारा खुटौना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. सिसवार बेलदारी स्थित इंडेन गैस एजेंसी से 14 किलो ग्राम के 14 पीस व 5 किलोग्राम के 26 पीस गैस सिलेंडर लेकर लौकहा- ललमनियां गैस वितरण के लिए जा रहा था. इसी बीच कुसमार चौक पहुंचने पर अपराधियों द्वारा घटना अंजाम दिया गया. हालांकि चालक राज किशोर यादव द्वारा अपराधी की पहचान प्रयागपुर के अनवारूल व झोझपट्टी का देदी गोठिया बताया जा रहा है. खुटौना थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन