छापेमारी में 252 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

मधुबनी : अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए बीते मंगलवार की रात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कुमार गौरव ने उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार व नगर थाना के सहयोग से कई जगह छापेमारी की. सबसे पहले राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव के एक तालाब के किनारे छुपाकर रखे 6 कार्टन अंग्रेजी रायल स्टैग शराब बरामद […]
मधुबनी : अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए बीते मंगलवार की रात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कुमार गौरव ने उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार व नगर थाना के सहयोग से कई जगह छापेमारी की. सबसे पहले राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव के एक तालाब के किनारे छुपाकर रखे 6 कार्टन अंग्रेजी रायल स्टैग शराब बरामद किया. मंगरौनी में उक्त शराब को लाने वाला जयनगर का शराब करोबारी अनिल कुमार साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
वहीं मंगरौनी का शराब कारोबारी वरूण यादव घटनास्थल से भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब में 180 एमएल का 238 बोतल, 375 एमएल का 4 बोतल एवं 750 एमएल का 9 बोतल शराब कुल 51 लीटर शराब बरामद किया गया. सहायक जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई. मंगरौनी के बाद नगर थाना के बाटा चौक पर एक अंडे के दुकान पर छापेमारी की गयी. जहां शराब तो बरामद नहीं हुआ पर शराब की कई खाली बोतल फेंकी पाई गयी. इस अंडे की दुकान पर शराब बिकने की सूचना कई दिनों से आ रही थी.
इसके बाद भौआड़ा के राजगीर यादव के घर में शराब रखने की सूचना पर छापेमारी हुई. राजगीर यादव शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. छापेमारी में वहां भी शराब की बोतल बरामद नहीं हो सका. छापेमारी में प्रशिक्षु आईएएस कुमार गौरव, उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय, उत्पाद अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के अलावा उत्पाद सैप के जवान, उत्पाद सिपाही, नगर थाना का सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










