ढंक कर बनाएं एमडीएम

Published at :23 May 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
ढंक कर बनाएं एमडीएम

बेनीपट्टी : प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में स्कूलों में कार्यरत रसोईये का एकदिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूलों में बनाये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई और भोजन बनाने के तरीके सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इस दौरान मास्टर […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में स्कूलों में कार्यरत रसोईये का एकदिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूलों में बनाये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई और भोजन बनाने के तरीके सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इस दौरान मास्टर ट्रेनर अजय कुमार ने कहा कि भोजन को बनाते समय यह ध्यान रखें कि सामग्री अच्छी तरह से ढंकी रहे.

ढंक कर भोजन बनाने से न केवल उसे प्रदूषित होने से बचाये रखा जा सकता है बल्कि कम ईंधन की खपत होगी. भोजन तैयार करने में गुणवत्तायुक्त मशाले का प्रयोग करने, किचेन की नियमित सफाई करने, आलू के छिलके को हटाकर सब्जी या चोखा बनाने, आयोडीनयुक्त नमक का इस्तेमाल करने और बच्चों के बीच भोजन परोसने से पहले पके भोजन को चखकर जांच लेने सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. प्रशिक्षक महेंद्र चौधरी ने कहा कि सब्जी मिश्रित खिचड़ी बनाने के दौरान सबसे पहले सब्जी डालें फिर दाल व सबसे अंत में चावल का प्रयोग करें.
एमडीएम प्रभारी सज्जन कुमार ने कहा कि सभी रसोइया, एचएम और विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष या सचिव को क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर बीआरपी मिथिलेश कुमार झा, मंजू देवी, लीला देवी, निशा ख़ातून, बच्ची देवी, राजीव कुमार यादव, दिनेश ठाकुर, भाजो देवी, राजकुमारी देवी मालती देवी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन