मोदी ने फाइव टी से कराया अवगत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : पीएम मोदी ने विकास की नयी परिभाषा फाइव टी से लोगों को अवगत कराया. कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास के लिये ट्रेडिशन, ट्रेन, टूरिज्म, टेक्नोलॉजी और ट्रांसपोर्ट जरूरी है. भारत भी इस अवधारणा को पालन कर रहा है और मित्र होने के नाते भारत ने नेपाल को भी इन पांचों अवधारणा […]
विज्ञापन
मधुबनी : पीएम मोदी ने विकास की नयी परिभाषा फाइव टी से लोगों को अवगत कराया. कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास के लिये ट्रेडिशन, ट्रेन, टूरिज्म, टेक्नोलॉजी और ट्रांसपोर्ट जरूरी है. भारत भी इस अवधारणा को पालन कर रहा है और मित्र होने के नाते भारत ने नेपाल को भी इन पांचों अवधारणा के पहलुओं पर मदद किया है. फाईट टी के हर टी से नेपाल की मदद की जा रही है.
ननिहाल आये हैं मोदी : लाल किशोर . जनकपुर उपमहानगरपालिका के प्रमुख लाल किशोर सिंह ने कहा कि मोदी आज अपने ननिहाल आये हैं. हमे किस प्रकार खुशी हो रही है यह बताया नहीं जा सकता. पर एक बात तो आज साबित हो गया कि जनकपुर शक्ति का केंद्र है. मां जानकी किशोरी जी कि कृपा से ही त्रेता युग के बाद किसी देश के राजा यहां इस धरती पर पधारे हैं. खासकर भारत के. जिसके साथ हमारा न सिर्फ बेटी रोटी का संबंध है बल्कि देवताओं के द्वारा बनाये गये संबंध भी हैं. प्रमुख ने भी मधेसियों की परेशानी से पीएम मोदी को अवगत कराया. कहा कि मधेसी बीते कई सालों से परेशानी झेल रहे है.
यहां पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. सरकार ने हमे हमेशा ही नकारात्मक नजरिये से देखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










