बरसात पूर्व कैनाल की सफाई शुरू

मधुबनी : मानसून के दस्तक से पूर्व शहर स्थित कैनालों की सफाई शुरू कर दी गई है. पांच मई को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शहर में जल निकासी के लिए कैनालों का मुआयना किया था. उन्होंने बरसात पूर्व कैनालों की सफाई का आदेश नगर परिषद को दिया था. नगर परिषद प्रशासन आदेश के बाद […]
मधुबनी : मानसून के दस्तक से पूर्व शहर स्थित कैनालों की सफाई शुरू कर दी गई है. पांच मई को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शहर में जल निकासी के लिए कैनालों का मुआयना किया था. उन्होंने बरसात पूर्व कैनालों की सफाई का आदेश नगर परिषद को दिया था. नगर परिषद प्रशासन आदेश के बाद हरकत में आयी.
शहर में तीनों कैनालों की सफाई शुरू की गयी. बताया जा रहा है कि बरसात पूर्व पहली बार तीनों कैनालों की सफाई हो रही है. करीब 8 किलोमीटर लंबे कैनालों की सफाई का काम 15 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. जिसमें करीब 7 सौ मजदूर काम करेंगे. जिसका मोनेटरिंग मुख्य पार्षद सुनैना देवी, नगर अभियंता ज्योतिरिश्वर शिवम, पार्षद सुरेंद्र मंडल, मनीष सिंह, जामुन सहनी, समाज सेवी निर्मल राय कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










