आरक्षण काउंटर पर पी रहे थे शराब, सीसीआई गिरफ्तार, सस्पेंड

मधुबनी : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी रहे दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) गणेश कुमार भगत को जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा के बयान पर […]
मधुबनी : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी रहे दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) गणेश कुमार भगत को जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसके बाद भगत को सस्पेंड कर दिया गया. जयनगर जीआरपी के अवर निरीक्षक को सूचना मिली कि रेलवे के आरक्षण काउंटर पर कुछ लोग शराब पी रहे हैं. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा जवानों के साथ आरक्षण काउंटर पहुंचे. उन्होंने तीन लोगों को शराब पीते देखा. जीआरपी को देखते ही दो लोग भाग गये, जबकि एक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि वह दरभंगा रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत हैं. इसके बाद जीआरपी ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
गुरुवार को रेलवे अधिकारी को बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 37(6) के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि सीसीआई को गिरफ्तार कर रेल न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है. वहीं भागने वाले अन्य कर्मियों की पुलिस खोज कर रही है. सीनियर डीसीएम ने बताया कि केस दर्ज होने पर तत्काल प्रभाव से डीसीआई को सस्पेंड कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










