जयनगर में आरक्षण कांउटर पर शराब पीते रेलवे के सीसीआई गिरफ्तार, सस्पेंड

Published at :04 May 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
जयनगर में आरक्षण कांउटर पर शराब पीते रेलवे के सीसीआई गिरफ्तार, सस्पेंड

मधुबनी/जयनगर/समस्तीपुर/दरभंगा : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीते हुए दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत को रेलवे जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान शराब पी रहे रेलवे के दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक […]

विज्ञापन

मधुबनी/जयनगर/समस्तीपुर/दरभंगा : जयनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीते हुए दरभंगा के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत को रेलवे जीआरपी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान शराब पी रहे रेलवे के दो अन्य कर्मी भागने में सफल रहे. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद भगत को सस्पेंड कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार जयनगर जीआरपी के अवर निरीक्षक को सूचना मिली कि रेलवे के आरक्षण काउंटर में कुछ लोग शराब पी रहे हैं. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक सतीश चंद्र झा जवानों के साथ आरक्षण काउंटर पहुंचे. उन्होंने तीन लोगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला कर पीते हुए देखा. जीआरपी को देखते ही दो लोग भाग गये, जबकि एक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि वह दरभंगा रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गणेश कुमार भगत हैं. इसके बाद जीआरपी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. गुरुवार को रेलवे अधिकारी को बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 37(6) के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही भागने में सफल रहे दो लोगाें पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस संबंध में पुलिस अवर

जयनगर में आरक्षण

निरीक्षक सतीश चंद्र झा ने बताया कि सीसीआइ को गिरफ्तार कर रेल न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है. वहीं भागने वाले अन्य कर्मियों की पुलिस खोज कर रही है.

सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने पर तत्काल प्रभाव से डीसीआई को सस्पेंड कर दिया गया है़ जांच के बाद विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी़ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक समस्तीपुर के काशीपुर वार्ड संख्या सात के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे दरभंगा में पदस्थापित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन