एसएसबी के हत्थे चढ़े 16 लाख रुपये लेकर नेपाल जा रहे दो युवक

Published at :26 Apr 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी के हत्थे चढ़े 16 लाख रुपये लेकर नेपाल जा रहे दो युवक

बेनीपट्टी : अनुमंडल के अखरहर घाट स्थित इंडो नेपाल सीमा के पास 16 लाख 8 सौ भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे दो युवक एसएसबी अखरहर घाट स्थित कैंप के जवानों के हत्थे चढ़ गये. मामला 23 अप्रैल की शाम करीब पौने छह बजे के आस पास की बतायी जा रही है. एसएसबी 48 वीं […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : अनुमंडल के अखरहर घाट स्थित इंडो नेपाल सीमा के पास 16 लाख 8 सौ भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे दो युवक एसएसबी अखरहर घाट स्थित कैंप के जवानों के हत्थे चढ़ गये. मामला 23 अप्रैल की शाम करीब पौने छह बजे के आस पास की बतायी जा रही है. एसएसबी 48 वीं बटालियन के जवान इंडोनेपाल सीमा के पीलर 53 से तीन किलोमीटर दूर अखरहर घाट स्थित एसएसबी कैंप के पास गश्ती कर रहे थे. सूचना के आधार पर की गई जांच के

दौरान दो युवक भारतीय मुद्रा के साथ पकड़े गये.
गिरफ्तार युवक की पहचान मधवापुर थाना के बिंदेश्वर साह के पुत्र मनोज कुमार साह और दूसरे हरलाखी थाना के दिघीयाटोल निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र मानित कुमार यादव के रुप में की गयी है. एसएसबी के जवानों ने बरामद रुपये को जब्त कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगे. पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने और कैशलेश जैसे मुहिम व भारतीय मुद्रा को नेपाल की ओर लेकर जाने पर संदेह हुआ. लिहाजा एसएसबी के अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी आयकर कार्यालय मुजफ्फरपुर को दी.
जहां से आयकर अधिकारी बीएस झा के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यी टीम ने 24 अप्रैल को तीन बजे अपराह्न पहुंचकर पांच घंटे तक गहन छानबीन की और दोनों युवक से बाउंड बनवाकर फिलहाल छोड़ दिया. टीम ने दोनों युवक को 27 अप्रैल को साक्ष्य के साथ आयकर कार्यालय दरभंगा आकर जवाब देने को कहा है कि किस बैंक से और किस उद्देश्य से इतनी बड़ी राशि लेकर आप दोनों युवक नेपाल की ओर जा रहे थे. फिलहाल रुपये जब्त कर ली गयी है.
जब्त मुद्रों में 2 हजार के 565 नोट, 5 सौ के 470 नोट और एक सौ के तीन नोट सहित कुल 16 लाख 8 सौ रुपये बताये जा रहे हैं. आयकर की जांच टीम में दो सदस्य दरभंगा आयकर कार्यालय के अधिकारी भी शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी राशि को नेपाल में ले जाकर दुरुपयोग भी किया जा सकता था और राशि लेकर जाने के दौरान दोनों युवक पर भी खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया किया जा सकता था. इसी आशंकाओं के मद्दे नजर रुपये जब्त कर लिये गये और युवक से पूछताछ की गयी. एसएसबी जयनगर के सहायक कमांडेंट अनुज कुमार और बीओपी कैम्प
कमांडर रोमेश मल्होत्रा सहित अन्य भी मौजूद थे.
मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से बुलाये गये आयकर अधिकारी
27 को दरभंगा आयकर कार्यालय आकर साक्ष्य देने का दिया निर्देश
अधिकारियों ने बाउंड बनाकर दोनों युवकों को छोड़ा
सड़क पर वाहन लगाने से घंटों लगता है शहर में जाम
बस स्टैंड स्थानांतरित होने के बाद बढ़ी समस्या
माल गोदाम रोड में लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित है. 13 नंबर गुमटी निवासी दुखमोचन यादव ने कहा कि माल गोदाम रोड में मोटर साइकिल ले जाना भी दूभर हो गया है. जब से बस स्टैंड नये जगह पर स्थानांतरित हुआ है तब से यह सड़क जाम के कारण हमेशा व्यस्त रहता है. शैलेंद्र कुमार कक्कू ने कहा कि सड़क पर लगने वाले अवैध वाहन ही जाम के मुख्य कारण है. प्रशासन अगर पहल करें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है.
सड़क किनारे खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण यह दिन व दिन विकराल होती जा रही है. अशोक कुमार झा ने कहा कि माल गोदाम रोड में ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण जाम की समस्या से शहरवासी तंग है. कई कॉलोनियों में जाने का यह मुख्य मार्ग है. पर इस ओर प्रशासन मौन है. यह समस्या नासूर बनता जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन