अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

Published at :25 Apr 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

मधुबनी : गर्मी का पारा ज्यों- ज्यों बढ़ रहा है, अस्पताल में डायरिया व उल्टी के मरीजों में वृद्धि हो रही है. सदर अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 डायरिया मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है. जिसमें 8-10 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार किया जाता है. जबकि अन्य मरीजों जिनकी स्थिति गंभीर […]

विज्ञापन

मधुबनी : गर्मी का पारा ज्यों- ज्यों बढ़ रहा है, अस्पताल में डायरिया व उल्टी के मरीजों में वृद्धि हो रही है. सदर अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 डायरिया मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है. जिसमें 8-10 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार किया जाता है. जबकि अन्य मरीजों जिनकी स्थिति गंभीर नहीं होती है. उन्हें उपचार कर 4-5 घंटे के बाद छोड़ दिया जाता है. फिर भी सदर अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

धूप के कारण होती है परेशानी. सदर अस्पताल ओपीडी के मेडिसिन ओपीडी में तैनात चिकित्सक डा. एएनएम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण डायरिया, उल्टी व चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढी है. मेडिसिन ओपीडी में 170 मरीजों का पंजीकरण किया गया. जिसमें लगभग 140-145 मरीज बुखार, उल्टी, चक्कर व सर्दी खांसी से पीड़ित थे. अप्रैल माह में ही गर्मी का जब यह आलम है तो मई, जून तो बांकी है.
घर में रखें ओआरएस. डायरिया, उल्टी व चक्कर व बुखार आने पर मरीज सबसे पहले ओआरएस का घोल अधिक से अधिक दें. बुखार आने पर परासिटामोल दें. साथ ही तत्काल चिकित्सक से सलाह लें. उक्त जानकारी डा. एसएन झा ने दिया. डा झा ने बताया कि वर्तमान समय में बाहर के खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें. ताजा व गर्म खाना ही खायें. वासी खाना बिल्कुल नहीं खायें. धूप से जितना हो सके बचने का प्रयास करें.
इमरजेंसी में आठ मरीज भर्ती
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में डायरिया के 8 मरीज भर्ती है. जिसमें परसौनी निवासी 6 वर्षीय सपना कुमारी, 55 वर्षीय भौआड़ा निवासी मंजुरा खातून, दीप निवासी 30 वर्षीय मो. सरताज, मधुबनी के 28 वर्षीय विलास कुमार, शाहपुर निवासी 60 वर्षीय राम सोगारथ, कलुआही निवासी 50 वर्षीय पूनम देवी, भौआड़ा निवासी डेढ वर्षीय शोहा खातून, पिलखवार निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार शामिल हैं.
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है दवा
इमरजेंसी में डायरिया व उल्टी की सभी दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. आने वाले मरीजों को सभी प्रकार की दवा की आपूर्ति की जा रही है. जिसमें ओआरएस आइवी फ्लूड सहित अन्य दवा दी जाती है.
डा. शंकर झा, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन