बिहार : घर से सब्जी खरीदने निकली बच्ची हुई हवस की शिकार, हुआ गैंगरेप, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

कलुआही (मधुबनी) : दुष्कर्म के मामले में नया कानून बनने के दो दिन बाद ही कलुआही थाने के एक गांव में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. गांव के ही दो आरोपितों ने सब्जी खरीदने घर से निकली बच्ची को घर में बंद कर बारी-बारी से घटना को […]
विज्ञापन
कलुआही (मधुबनी) : दुष्कर्म के मामले में नया कानून बनने के दो दिन बाद ही कलुआही थाने के एक गांव में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है.
गांव के ही दो आरोपितों ने सब्जी खरीदने घर से निकली बच्ची को घर में बंद कर बारी-बारी से घटना को अंजाम दिया. चीखने पर आरोपितों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम पीड़िता सब्जी खरीदने गांव के ही रामप्रकाश सिंह के घर गयी थी.
वहां पर पूर्व से राकेश कुमार उर्फ गोपाल सिंह व अतुल सिंह मौजूद थे. मासूम के पूछे जाने पर कि आपकी मां कहां है, तो गोपाल सिंह ने कहा आंगन में है. जब लड़की आंगन में खोजने के लिए गयी, तो पीछे से दोनों युवकों ने बच्ची को जबरन घर में बंद कर दिया व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
लड़की के चीखने-चिल्लाने पर दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इस क्रम में नाबालिग के बायें पैर का घुटना छिल गया और बायें गाल पर दांत काटने के निशान पड़ गये. किसी प्रकार अपराधियों के चंगुल से छूट कर पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची, जहां उसने अपनी मां को आपबीती सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










