मधुबनी में सपा नेता को मारी गोली, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2018 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

फुलपरास (मधुबनी) : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विंदेश्वर यादव को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर शाम गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. […]
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विंदेश्वर यादव को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर शाम गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार विंदेश्वर यादव फुलपरास से अपने घर नौतोल जा रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सुरहां के समीप घेर कर गोली मार दी.
बताया जा रहा है कि एक गोली पीठ में और दो गोली छाती में लगी है. इस मामले में फुलपरास डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी संबंधित थानों को निर्देश दिया गया है.
जदयू प्रखंड अध्यक्ष के घर पर हमला
खजौली (मधुबनी) . चतरा गोबरौरा दक्षिण पंचायत के चतरा बेलदरही गांव निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत के घर में बीती रात नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर लूटने का प्रयास किया. डकैतों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता जयकांत राउत व उनके चचेरे भाई मनोज राउत को छुरा मारकर घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई उमेश सिंह, एएसआई हरेन्द्र राय पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली. सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. गृहस्वामी जयकांत राउत ने पुलिस को बताया कि रात को बरामदे में सोये हुए थे.
तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने जगाया. शेष अपराधी अगल बगल घेरा डाले हुये थे. मेरा हाथ बांध दिया. बल्ब को खोलकर अंधेरा करने के बाद रुपये देने एवं बाइक की चाबी मांगने लगे. मना करने पर तीनों अपराधियों ने मिलकर कनपट्टी में रिवाल्वर सटा कर पीठ में कई जगह छुरा से वार कर घायल कर दिया. आवाज सुनकर भतीजा मनोज राउत आया, तो सभी ने मिलकर छुरा से सर पर वार कर उसे घायल कर दिया.
शोर शराब सुनकर आये ग्रामीणों को देख अपराधी भाग गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दोनों घायल को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है. खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि गृहस्वामी जयकांत राउत के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
गृह स्वामी के पुत्र प्रखंड जदयू अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत ने कहा कि मेरी लड़की की शादी की तिथि निर्धारित है. 16 अप्रैल को तिलक चढ़ाने के लिये जाना था. इसी बीच अपराधियों द्वारा मेरे घर पर धाबा बोलकर पिता व चचेरा भाई को घायल कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










