तीन विधाओं में आठ प्रतिभागी हुए शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

आज होगा मुख्य समारोह का आयोजन नगर भवन में सुगम संगीत, एंकाकी लोग गीत का होगा प्रदर्शन 400 छात्राओं ने लिया जींस पैंट नहीं पहनने का संकल्प बासोपट्टी : बासोपट्टी सीमावर्ती इलाके में अब लड़कियां जींस पैंट, जालीदार या अन्य ऐसा कोई कपड़ा नहीं पहनेंगी जिससे किसी को आपत्ति हो. ये लड़कियां अब मोबाइल भी […]
विज्ञापन
आज होगा मुख्य समारोह का आयोजन
नगर भवन में सुगम संगीत, एंकाकी लोग गीत का होगा प्रदर्शन
400 छात्राओं ने लिया जींस पैंट नहीं पहनने का संकल्प
बासोपट्टी : बासोपट्टी सीमावर्ती इलाके में अब लड़कियां जींस पैंट, जालीदार या अन्य ऐसा कोई कपड़ा नहीं पहनेंगी जिससे किसी को आपत्ति हो. ये लड़कियां अब मोबाइल भी नहीं रखेंगी. क्षेत्र की चार सौ लड़कियों ने एक साथ यह संकल्प लिया है. इनका कहना है कि पहनावा व मोबाइल फोन के कारण लड़कियों के साथ आये दिन दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं.
पहनावा में जहां जींस पैंट, आधुनिक फैशन के तौर पर जालीदार कपड़े व मोबाइल फोन भी इसका बड़ा कारण है. इस कारण इन कपड़ों व मोबाइल का बहिष्कार छात्राओं ने किया है. गुरुवार को एक साथ क्षेत्र की नौवीं व दसवीं की करीब चार सौ छात्राओं ने इसका संकल्प लिया.
चलायेंगी जागरूकता अभियान
संकल्प लेने के बाद छात्राओं ने इसे जागरूकता अभियान के तौर पर चलाने का निर्णय लिया है. मीनू कुमारी बताती है कि आये दिन देश भर में छात्राओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म किये जाने की घटनाएं घट रही हैं. इसमें अक्सर यह देखा गया है कि घटना सामान्य पहनावा को छोड़ कर जींस पैंट व अन्य भड़काऊ कपड़े पहनने वाली के साथ ही घटती है. यदि सतर्कता खुद बरती जाये, तो इसपर बहुत हद तक अंकुश लग सकता है. मनीषा कुमारी बताती है कि यदि लड़कियां खुद ही सतर्क हो जायें, तो बहुत हद तक ऐसे मामलों पर अंकुश लग सकती है. इसमें सबसे अहम कपड़े पर ध्यान देना, मोबाइल का उपयोग नहीं करना है.
छात्राओं ने कहा कि इसको एक अभियान के तौर पर लिये हैं. एक साथ चार सौ सहेलिया न सिर्फ अपने आस पास की लड़कियों को मोबाइल का उपयोग व जींस पैंट नहीं पहनने के लिये जागरूक करेंगी, बल्कि दूसरे गांव में जाकर भी इसके अवगुण से अवगत कराते इसका बहिष्कार करने को कहेंगी. इसके लिये जल्द ही टीम का गठन भी होगा.
शिक्षक ने की पहल. छात्राओं द्वारा जींस पैंट व मोबाइल नहीं रखने के संकल्प लेने की दिशा में शिक्षक दिनेश कुमार की भूमिका सराहनीय है. गुरुवार को शिक्षक की अध्यक्षता में बेटियों ने संकल्प लेकर मिथिला एवं देश की बेटियों के लिए एक नया संदेश दिया है. मौके पर शिक्षक राम नरेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, प्रकाश झा, कामेश्वर सिंह, शंकर कुमार सहित कई अभिभावकों उपस्थित थे.
के समक्ष बेटियों ने संकल्प लिया.
जींस पैंट, जालीदार कपड़े को माना दुर्व्यवहार होने का सबसे बड़ा कारण
गांव-गांव जाकर चलायेंगी जागरूकता अभियान सहेलियों पर रखेंगी नजर
संस्कृति को बचाने की पहल
ग्रामीण क्षेत्र की इन छात्राओं का मानना है कि जिंस पेंट व जालीदार या भड़काउ कपड़े पहनने से संस्कार व संस्कृति पर भी कुठाराघात हो रहा है. छात्रा संगीता कुमारी, चांदनी कुमारी सहित अन्य छात्राओं का कहना है कि उन्होंने अपनी मां, दीदी को हमेशा ही सलवार सूट या साड़ी में ही देखा है. यही पहनावा उनके दादियों का भी था. उस समय लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार के इतने मामले नहीं होते थे. आज भी इन क्षेत्रों में शादी विवाह या अन्य अवसर पर घर की महिलाएं साड़ी, उनकी बड़ी बहने सलवार सूट ही पहना करती है. यहीं हमारे समाज की संस्कृति रही है. इसे वापस लाने के दिशा में भी यह पहल कारगर होगा. हम बेटियों का संस्कार ही शृंगार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










