Madhubani: फेस कैप्चरिंग से हाई-टेक हुईं आंगनबाड़ी सेवाएं, झंझारपुर बना नंबर वन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News anganwadi face capturing ekyc success jhanjharpur

AI जेनरेटेड इमेज

Madhubani News: आंगनबाड़ी लाभार्थियों के ई-केवाईसी और फेस कैप्चरिंग अभियान ने पकड़ी रफ्तार. अब तक 90% डिजिटल सत्यापन पूरा, झंझारपुर जिला में रहा टॉप. फर्जी लाभार्थियों की छुट्टी होगी और वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता लाने के लिए चलाया जा रहा फेस कैप्चरिंग और ई-केवाईसी (e-KYC) अभियान अब अपने अंतिम चरण में है. जिले के कुल 4.33 लाख लाभार्थियों में से करीब 3.94 लाख (90%) लोगों का डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका है.

फर्जीवाड़े पर ‘डिजिटल’ लगाम

आइसीडीएस (ICDS) की इस मुहिम से अब कागजों पर चल रहे ‘फर्जी लाभार्थियों’ का खेल खत्म हो जाएगा. फेस कैप्चरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन, पोषण सामग्री और टीकाकरण का लाभ केवल उन्हीं को मिले जो वास्तव में इसके हकदार हैं. डीपीओ डॉ. ललिता कुमारी ने बताया कि नेटवर्क की चुनौतियों के बावजूद सेविका-सहायिकाओं ने घर-घर जाकर इस लक्ष्य को हासिल किया है.

झंझारपुर ने मारी बाजी, 13 प्रखंड 90% के पार

जिले के 21 प्रखंडों में से 13 ने 90 प्रतिशत से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें झंझारपुर प्रखंड 97.37% कार्य के साथ पूरे जिले में अव्वल रहा है. वहीं अंधराठाढ़ी, जयनगर और बाबूबरही में भी 93% से अधिक काम हो चुका है. दूसरी ओर, पिछड़ा प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों जैसे फुलपरास, लौकहा और लदनियां को विशेष अभियान चलाकर कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गई है.

अब रिकॉर्ड होगा सुरक्षित

सत्यापन के बाद गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का पूरा डेटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा. इससे योजनाओं की मॉनिटरिंग प्रभावी होगी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश शून्य हो जाएगी.

मधुबनी से रमण कुमार मिश्र की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन