पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, बिहार नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते विनोद कुमार सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने बिहार कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और टिकट वितरण में सौदेबाजी का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Madhubani News: पूर्व एमएलसी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी. परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अपने इस्तीफे की सूचना ई-मेल के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है. उन्होंने बिहार कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है.

टिकट वितरण में सौदेबाजी का लगाया आरोप

विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का कभी पूरे देश में मजबूत जनाधार था, आज बिहार में उसकी स्थिति किसी क्षेत्रीय दल से भी कमजोर हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को पार्टी हित से कोई सरोकार नहीं रह गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को प्राथमिकता दी गई.

पार्टी की स्थिति पर जताई चिंता

पूर्व एमएलसी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में अन्य दलों की तुलना में कांग्रेस का प्रभाव काफी घट गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का अपने विधायकों पर भी प्रभाव नहीं दिखता, जिससे संगठन लगातार कमजोर हो रहा है.

आगे की रणनीति जल्द करेंगे तय

विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनकी राजनीतिक भूल थी. उन्होंने बताया कि अब वह अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श करने के बाद आगे की राजनीतिक रणनीति तय करेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान बचनू मंडल सहित कई समर्थक मौजूद रहे.


विज्ञापन
रमण कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By रमण कुमार मिश्रा

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन