कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुहिम को मिला सम्मान, दूसरी बार सम्मानित हुए डॉ. मनोज कुमार झा

Updated:
विज्ञापन
बॉलीबुड अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों समानित होते डॉ मनोज कुमार झा | Prabhat Khabar Network

बॉलीबुड अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों समानित होते डॉ मनोज कुमार झा

प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल, झंझारपुर के निदेशक डॉ. मनोज कुमार झा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'आइकॉन एजुकेशन लीडर ऑफ बिहार अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान 'दाम कम और शिक्षा में दम' मुहिम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर आरएस स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार झा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आइकॉन एजुकेशन लीडर ऑफ बिहार अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान रविवार को पटना के ताज होटल में आयोजित बीआईबी बिहार आइकॉनिक ब्रांड समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने प्रदान किया. डॉ. झा को यह प्रतिष्ठित सम्मान दूसरी बार प्राप्त हुआ है.

Jhanjharpur News: कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुहिम को मिली पहचान

डॉ. मनोज कुमार झा को वर्ष 2005 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों तथा समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को अत्यंत कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया. प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की ‘दाम कम और शिक्षा में दम’ मुहिम को इस सम्मान की प्रमुख आधारशिला माना गया. इस पहल के तहत विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सहयोग प्रदान कर रहा है.

सम्मान मिलने पर जताई खुशी

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आगे भी वे आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे.

समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री ईशा देओल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बीआईबी फाउंडर एवं सीईओ श्रीकांत कुमार, आलोक कुमार सहित शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन