सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Published at :05 Nov 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कैटोला चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार एक टैंकर ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कैटोला चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार एक टैंकर ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी.

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने कैटोला चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. बाद में नगर थानाध्यक्ष अरुण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और आक्रोशित लोगों से वार्ता की. पर समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन