एड्स मरीजों को मिलेगा पंद्रह सौ प्रतिमाह

मधुबनी : बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 3505 एड्स मरीजों को प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि दी जायेगी. सरकार द्वारा इसके क्रियान्वयन के लिए युद्ध स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सभी एड्स पीड़ित लाभुकों से उनके बैंक खाता को एआरटी सेंटर में जमा करने की प्रक्रिया भी […]
मधुबनी : बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 3505 एड्स मरीजों को प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि दी जायेगी. सरकार द्वारा इसके क्रियान्वयन के लिए युद्ध स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सभी एड्स पीड़ित लाभुकों से उनके बैंक खाता को एआरटी सेंटर में जमा करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी है.
एचआइवी एड्स मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अक्टूबर माह तक जिले में 5237 मरीज पंजीकृत किये गये है. जिसमें 600 एड्स पीड़ित मरीजों की मृत्यु माह अक्टूबर तक हो चुकी है. बढ़ते एड्स मरीजों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक मरीज को 1500 रुपये प्रतिमाह देना सुनिश्चित किया गया है. ताकि एड्स मरीज के जीवन में खुशहाली के साथ ही स्वास्थ्य में सकारात्मक उन्नति हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










