शराब के साथ दो साधु गिरफ्तार

जयनगर : जयनगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान वाटरवेज चौक से दो साधुओं को नेपाली देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साधु के पास से 750 मिली की चार बोतल, 180 मिली की दो बोतल विदेशी शराब और 300 मिली की तीन बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया है. साधुवेषधारी नेपाल […]
जयनगर : जयनगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान वाटरवेज चौक से दो साधुओं को नेपाली देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साधु के पास से 750 मिली की चार बोतल, 180 मिली की दो बोतल विदेशी शराब और 300 मिली की तीन बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया है. साधुवेषधारी नेपाल से झोले में छिपाकर शराब भारत ला रहे थे.
उनमें से एक साधु को शराब के नशे में बताया जा रहा है. गिरफ्तार साधुवेषधारी समस्तीपुर जिला निवासी उपेन्द्र सहनी और सदानन्द गिरि बताये जा रहे हैं. गिरफ्तार साधुओं को मेडिकल चेकअप के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि गिरफ्तार साधुवेषधारी शराब तस्करों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










