लापरवाही बरतने पर दो कर्मियों पर गिरी गाज

मधुबनी : कर्तव्य स्थल से बराबर अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक लदनियां रौशन कुमार व एनएम चित्र लेखा देवी को चयन मुक्त करने का आदेश जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिया. समाहरणालय के सभा कक्ष में सघन मिशन इंद्रधनुष के पूर्व […]
मधुबनी : कर्तव्य स्थल से बराबर अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक लदनियां रौशन कुमार व एनएम चित्र लेखा देवी को चयन मुक्त करने का आदेश जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिया. समाहरणालय के सभा कक्ष में सघन मिशन इंद्रधनुष के पूर्व गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सात नवंबर से सघन मिशन इंद्रधनुष चक्र प्रारंभ होने से पूर्व सभी सत्र स्थलों का सर्वे एवं ड्यू लिस्ट अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पंडौल की एएनएम कामिनी कुमारी द्वारा लापरवाही बरतने के लिए सिविल सर्जन जांच करने का निर्देश दिया. मधवापुर के कोल्ड चैन प्वाईंट को स्थानांतरित करते हुए नये भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया.
वीसीएम को बीज ट्रेनिंग को गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. ज्ञात हो कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम 7 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगा. जिसमें छूटे हुए 2 वर्ष के बच्चे सहित गर्भवती महिला को प्रतिरक्षित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










