मीटर के लिए चक्कर लगा रहे हैं 10 हजार उपभोक्ता

Published at :02 Nov 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
मीटर के लिए चक्कर लगा रहे हैं 10 हजार उपभोक्ता

समस्या. कनेक्शन का कागज मिला, पर नहीं मिला मीटर मधुबनी : बिजली विभाग उपभोक्ताओं को सुविधा देने की घोषणाएं व पहल भी कर रही है. पर इसका क्या किया जाये कि उपभोक्ताओं को सालों से मीटर ही नहीं मिल रहा. अब यदि मीटर नहीं मिला है तो न तो उपभोक्ता बिजली बिना मीटर के जला […]

विज्ञापन

समस्या. कनेक्शन का कागज मिला, पर नहीं मिला मीटर

मधुबनी : बिजली विभाग उपभोक्ताओं को सुविधा देने की घोषणाएं व पहल भी कर रही है. पर इसका क्या किया जाये कि उपभोक्ताओं को सालों से मीटर ही नहीं मिल रहा. अब यदि मीटर नहीं मिला है तो न तो उपभोक्ता बिजली बिना मीटर के जला सकते हैं न दुबारा कनेक्शन के लिये अप्लाई ही कर पा रहे हैं . यह परेशानी किसी एक उपभोक्ता के साथ नहीं है. ऐसे उपभोक्ताओं की सूची लंबी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं
जिन्हें बिजली कनेक्शन का सभी कागजात तो दे दिया गया. पर अब तक मीटर ही नहीं दिया गया है. शहर के ही लगभग 3 हजार उपभोक्ता अपना कनेक्शन का पर्ची लेकर मीटर के लिए विभाग का चक्कर काट रहा है. विभाग के निर्देशानुसार कोई भी उपभोक्ता बीना मीटर के लाइन नहीं जला सकता है. बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन पर्ची पर मीटर मिलने के बाद ही बिजली का उपयोग करें इसका मोहर लगा दिया जाता है. कनेक्शन पर्ची पर तीन माह में मीटर देने की बात लिखा जाता है. उपभोक्ता को कनेक्श्न लिये एक माह से एक साल हो गया है लेकिन उसको अभी तक मीटर नहीं मिला है.
हर माह लगता है शिविर
लोगों के सुविधा के लिये विभाग हर माह शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान की पहल करती है. पर बीते एक साल से इस शिविर में आकर जितवारपुर गांव की वरूण देवी आवेदन दे रही है. पर अब तक इनके आवेदन पर पहल नहीं हो सका है. यही हाल कैलाश झा व संजय मिश्रा का भी है. बताते हैं कि कई बार शिविर में भी आवेदन दिया है. हर बार आश्वासन मिला पर आज तक मीटर नहीं लग सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन