मैक्सी से कुचल कर 14 वर्षीय किशोर हुई मौत, सड़क जाम

बेनीपट्टी : अरेर थाना क्षेत्र के रहिका जयनगर मुख्य सड़क पर कपसिया चौक के समीप मंगलवार को बस से कुचलकर 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गया. मृतक बच्चे की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी शिवानंद कुमार के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर और उसका बड़ा […]
बेनीपट्टी : अरेर थाना क्षेत्र के रहिका जयनगर मुख्य सड़क पर कपसिया चौक के समीप मंगलवार को बस से कुचलकर 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गया. मृतक बच्चे की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी शिवानंद कुमार के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर और उसका बड़ा भाई 16 वर्षीय रामानंद कुमार यादव कपसिया के आदर्श शिशु विद्या मंदीर स्कूल में छात्रावास में रहकर पढ़ता था. छुट्टी के बाद मृतक अपने घर पर गया हुआ था,
जहां से वह दोनों मधुबनी चला गया था. छुट्टी बिताने के बाद वह अपने भाई के साथ मधुबनी से स्कूल के लिये मैक्सी बस से आ रहा था. इसी क्रम में कपसिया चैक के पास मैक्सी रुकी और दोनों भाई उतरने लगा. बड़ा भाई रामानंद बस से उतर गया पर शिवानंद के उतरने के दौरान बस चालक ने बस को तेजी से एक झटके के साथ आगे बढ़ा दिया. जिससे बच्चे बस के चक्के के नीचे गिर पड़ा. बुरी तरह कुचले जाने के कारण बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










