रख-रखाव नहीं होने से लाखों की संपत्ति बर्बाद

Published at :29 Oct 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
रख-रखाव नहीं होने से लाखों की संपत्ति बर्बाद

लापरवाही. खुले आसमान के नीचे 29 साल से रखा है सामान मधुबनी : सरकारी विभाग की ओर से सरकारी सामान की हिफाजत नहीं की जा रही है. जिस कारण आज लाखों के सामान का मोल कौड़ी के दाम हो गया है. दिन व दिन यह सामान इस कदर बर्बाद होता गया कि आज ये कबाड़ी […]

विज्ञापन

लापरवाही. खुले आसमान के नीचे 29 साल से रखा है सामान

मधुबनी : सरकारी विभाग की ओर से सरकारी सामान की हिफाजत नहीं की जा रही है. जिस कारण आज लाखों के सामान का मोल कौड़ी के दाम हो गया है. दिन व दिन यह सामान इस कदर बर्बाद होता गया कि आज ये कबाड़ी के काम ही आ सकता है.
पर इसके लिये भी विभाग को नीलामी की प्रक्रिया करनी होगी जो पिछले करीब 20 सालों से नहीं हो रही है. ऐसे में अब सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है. हालांकि यहां के विभागीय अधिकारी बार बार अपने विभाग को इन सामान के खराब होने व इसकी उचित प्रक्रिया करने को लिख रहे हैं. पर इस दिशा में अब तक तो कुछ भी नयी पहल नहीं हो सकी है. िजससे सामान किसी काम का नहीं रह गया है. इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन