बाइक की ठोकर से घायल की इलाज के दौरान मौत

Published at :28 Oct 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से घायल की इलाज के दौरान मौत

मधुबनी : मधुबनी-सकरी मुख्य मार्ग के स्वामी विवेकानंद मिशन स्कूल के समीप बाइक की आमने सामने की ठोकर में घायल व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान जिला के राजनगर प्रखंड के परिहारपुर गांव के 45 वर्षीय निवासी शैलेंद्र मिश्र के रूप में किया गया है. परिजनों व पुलिस ने शुक्रवार […]

विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी-सकरी मुख्य मार्ग के स्वामी विवेकानंद मिशन स्कूल के समीप बाइक की आमने सामने की ठोकर में घायल व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान जिला के राजनगर प्रखंड के परिहारपुर गांव के 45 वर्षीय निवासी शैलेंद्र मिश्र के रूप में किया गया है.

परिजनों व पुलिस ने शुक्रवार को शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. शैलेंद्र कुमार मिश्र अपनी बाइक से अपने छह वर्षीय पुत्र प्रियांशु को मुंडन संस्कार के लिए वैद्यनाथ धाम गये थे. गुरुवार वह वैद्यनाथ धाम से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान रात्रि 8 बजे स्वामी विवेकानंद मिशन विद्यापीठ के साथ मधुबनी की ओर से जो रहे एक बाइक सवार द्वारा आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई.
घायल पिता पुत्र को डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया. पटना पहुंचने पर चिकित्सकों ने शैलेंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया .
जबकि, छह वर्षीय प्रियांशु का संवाद प्रेषण तक पटना के एक निजी क्लिनिक में उपचार जारी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन