शराब पीते पकड़ा गया कारोबारी

रहिका : थाना क्षेत्र के बसौली स्थिति यादव लायन होटल से रहिका थाना पुलिस ने 3500 एम एल विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं अशोक राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि पुलिस को रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि लाइन होटल पर शराब का अवैध […]
रहिका : थाना क्षेत्र के बसौली स्थिति यादव लायन होटल से रहिका थाना पुलिस ने 3500 एम एल विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं अशोक राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि पुलिस को रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि लाइन होटल पर शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. पुलिस वहां पहुंचकर अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मिथिलेश यादव व अनिल चौपाल फरार हो गया. जो कि मुख्य कारोबारी बताया जा रहा है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










