दीपों से जगमग होगा शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Oct 2017 12:31 PM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर उमंग है. हर उम्र के लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. बुधवार को लोगों ने छोटी दीवाली (यम दीवाली) मनाया. शाम में लोगों ने घर के बाहर दीप जला कर रख दिया. हालांकि शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में आधुनिक विद्दुत उपकरण […]
विज्ञापन
मधुबनी : प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर उमंग है. हर उम्र के लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. बुधवार को लोगों ने छोटी दीवाली (यम दीवाली) मनाया.
शाम में लोगों ने घर के बाहर दीप जला कर रख दिया. हालांकि शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में आधुनिक विद्दुत उपकरण से पूरा इलाका जगमगा रहा है. शाम होते ही महिलाएं दीप लेकर घरों से निकली व यम का दीप जलाया. लोगो ने एक दूसरे को बधाई भी दिये व मंगलकामना किया.
गांव घरों में होती रही सफाई. गांव घरों में दीपावली को लेकर घर की साफ सफाई का काम अंतिम समय तक जारी रहा. फूस के बने घर से लेकर पक्का मकान में भी लोग बेहतरीन तरीके से सजाने में जुटे रहे. प्रकाश के पर्व दीपावली को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तरह सतर्कता बरती है.
हर स्तर पर तैयारी की गयी है. एक ओर जहां आपात स्थिति से निपटने के लिये कंट्रोल रूम बनाये गये हैं वहीं हर थाना को चौकसी बरते जाने का विशेष निर्देश भी दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने पूर्व में ही लोगों से पटाखे नहीं छोड़ने, आग से बचने व अधिकारयों को हर चौक चौराहों पर व बाजारों मेंसंदिग्धों पर नजर रखने का विशेष निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










