बेलहा गांव के दोहरे हत्याकांड का आरोपित है राजीव साह

Published at :19 Oct 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
बेलहा गांव के दोहरे हत्याकांड का आरोपित है राजीव साह

मधुबनी : फुलपरास के बेलहा गांव में 27 सितंबर को हुए दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित राजीव साह ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं जयनगर में नोट कारोबारी के हत्याकांड का भी मुख्य आरोपित मो. आरिफ ने सरेंडर किया है. एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि पुलिस के दबाव से डर कर […]

विज्ञापन

मधुबनी : फुलपरास के बेलहा गांव में 27 सितंबर को हुए दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित राजीव साह ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं जयनगर में नोट कारोबारी के हत्याकांड का भी मुख्य आरोपित मो. आरिफ ने सरेंडर किया है.

एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि पुलिस के दबाव से डर कर दोनों ने सरेंडर किया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है. इसके लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. रिमांड पर लेने के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी.

एसपी श्री बरनवाल ने कहा कि पुलिस को आशंका है कि मो. आरिफ का नेटवर्क चलता है. वह कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. आखिर नोट कारोबारी को ही टारगेट करने के पीछे इसका उद्देश्य क्या था.

यह खंगालने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. एसपी ने आशंका जतायी कि जयनगर सीमावर्ती इलाकों में इससे पहले भी नोट कारोबारियों की हत्या व लूट की घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस को आशंका है कि उन घटनाओं में भी आरिफ का हाथ हो सकता है. वहीं, फुलपरास के बेलहा में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित राजीव से भी पूछताछ की जायेगी.

एसपी ने कहा कि जिस प्रकार से बेलहा में घटनाओं को अंजाम दिया गया, उससे आशंका है कि राजीव का पूर्व से ही अपराधियों से साठगांठ रहा है, जिसकी पुलिस छानबीन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन