मधुबनी : अश्लील भोजपुरी गीतों के खिलाफ जब बिहार की लड़कियों ने किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2017 11:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेनीपट्टी (मधुबनी) : अश्लील भोजपुरी गीतों के खिलाफ जागरूकता अभियान संस्था, गंगौर की लड़कियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व जनाधिकार पार्टी की छात्र परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज के नेतृत्व में शांति निकेतन स्कूल से लेकर बैंक चौक होते हुए हाईस्कूल के बाजार चौक तक मार्च […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी (मधुबनी) : अश्लील भोजपुरी गीतों के खिलाफ जागरूकता अभियान संस्था, गंगौर की लड़कियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व जनाधिकार पार्टी की छात्र परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज के नेतृत्व में शांति निकेतन स्कूल से लेकर बैंक चौक होते हुए हाईस्कूल के बाजार चौक तक मार्च निकाला गया.
इसमें नारी का सम्मान जहां है, संस्कृति का उत्थान वहां है, अश्लील गाना बंद करो जैसे नारे लगाये जा रहे थे़ प्रिया राज ने कहा कि आज समाज में अश्लील गीतों का प्रचलन इस कदर है कि लड़कियों को घर से निकलने में परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










