जेल प्रशासन व बंदी आमने सामने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Oct 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : मंडल कारा रामपट्टी में जेल प्रशासन व जेल में बंद कैदियों के बीच मंगलवार शाम से ही तनातनी बनी हुई है. सूत्रों की मानें तो बंदियों के जांच के नाम पर दोनों आमने सामने आ गये हैं. टकराहट की स्थित बनती जा रही है. हालांकि मंगलवार को जेल प्रशासन ने इस आंदोलन को […]
विज्ञापन
मधुबनी : मंडल कारा रामपट्टी में जेल प्रशासन व जेल में बंद कैदियों के बीच मंगलवार शाम से ही तनातनी बनी हुई है. सूत्रों की मानें तो बंदियों के जांच के नाम पर दोनों आमने सामने आ गये हैं. टकराहट की स्थित बनती जा रही है.
हालांकि मंगलवार को जेल प्रशासन ने इस आंदोलन को दबाने में कामयाबी हासिल की है. पर जो स्थिति बनती जा रही है उससे कभी भी बंदियों द्वारा आंदोलन किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो जेल में बंद बंदियों का नेतृत्व बाला मिश्रा कर रहा है. जानकारी के अनुसार कोर्ट हाजत से वापस आने पर जेल के अंदर जाने से पहले जेल मेनुअल के अनुसार तलाशी ली जाती है. इस बात का विरोध मंगलवार शाम को बंदियों ने की.
बाद में तलाशी के बाद बंदियों को जेल के अंदर रखा गया. बुधवार की सुबह जेल में बंद लगभग 4 दर्जन कैदियों ने अनशन करने की घोषणा कर दी. प्रभारी जेलर दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जेल में बंद बालाजी मिश्रा के नेतृत्व में कुछ बंदी अनशन पर जाने वाले थे. पर इन सभी को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया गया है. कोई भी बंदी अनशन पर नहीं है.
प्रभारी जेलर ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार नियम के तहत हाजत से वापस आने पर बंदियों की तलाशी ली जाती है. इसका विरोध बालाजी मिश्रा एवं उनके कुछ साथ करते हैं. वहीं इस बाबत जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जेल में किसी बंदी की अनशन की सूचना मुझे नहीं है. पर जेल मैनुअल के नियम का अनुपालन हर बंदी को करना है. इस मामले को गंभीरता से लेकर बंदियों से वार्ता की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










