महिला को घर में घुस कर पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

खजौली : थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी गणेशी राम की पुत्री अंजू देवी को गांव के ही विपिन यादव, राम लगन यादव,सुनील यादव, सुरेन्द्र राम, भगत राम ने घर में घुस कर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी में तैनात […]
विज्ञापन
खजौली : थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी गणेशी राम की पुत्री अंजू देवी को गांव के ही विपिन यादव, राम लगन यादव,सुनील यादव, सुरेन्द्र राम, भगत राम ने घर में घुस कर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया.
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी में तैनात डा.ज्योतिंद्र ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घायल अंजू देवी के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में विपिन यादव मुझे शादी का झांसा देकर अगवा कर बाहर लेकर चला गया.
घटना को लेकर खजौली थाना कांड संख्या 63/016 प्राथमिकी
दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा गया था. एक वर्ष बाद जेल से जमानत पर रिहा होने पर केस उठाने का धमकी देने लगा. खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया नामजद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआई उमेश सिंह को जिम्मेवारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










