660 बोतल नेपाली शराब जब्त बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी : नगर थाना व उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मिली सफलता मधुबनी : नगर थाना व उत्पाद विभाग द्वारा शनिवार की रात की गई दो अलग अलग छापेमारी में 660 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त की गयी. नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में रात में गश्ती के दौरान लहेरियागंज क्षेत्र में पेट्रोल […]
विज्ञापन
छापेमारी : नगर थाना व उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मिली सफलता
मधुबनी : नगर थाना व उत्पाद विभाग द्वारा शनिवार की रात की गई दो अलग अलग छापेमारी में 660 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त की गयी.
नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में रात में गश्ती के दौरान लहेरियागंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप के नजदीक मोटर
साइकिल पर आ रहे एक युवक को रोकने के प्रयास पर युवक मोटर साइकिल को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. जब्त मोटर साइकिल के सीट से बंधी दो बोरी में 300 बोतल शराब जब्त की गयी. सीडी डीलक्स गाड़ी नं. 5496 को जब्त किया गया.
छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक अरविंद तिवारी पैंथर मोबाइल के संजीव सिंह, राजीव सिंह एवं नंदु सिंह शामिल थे. वहीं उत्पाद विभाग द्वारा अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में साहरघाट थाना क्षेत्र में की गयी छापेमारी में एक मोटर साइकिल एवं तीन साइकिल पर नेपाल से देशी शराब ला रहे तस्करों को रोकने पर तीन साइकिल सवार तस्कर मौके से साइकिल पर लदे शराब को छोड़कर भागने में सफल रहे. वहीं मोटर साइकिल सवार तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर साहरघाट लक्ष्मी टोल निवासी मंगल राम है.
मंगल राम ने बताया कि नेपाल के एक आदमी ने मुझे 500 रुपये मेंउक्त शराब को साहरघाट तक पहुंचाने के लिए दिया था. उत्पाद विभाग ने तीन साइकिल एवं एकमोटर साइकिल पर कार्टन व बोरा में रखा 360 बोतल देशी नेपालीशराब जब्त किया. कावासकी मोटर साइकिल संख्या बीआर 30 ए 2693 एवं तीनों साइकिल को जब्त कर उत्पाद कार्यालय मधुबनी लाया गया. छापेमारी में उत्पाद गृहरक्षक जगन्नाथ यादव, उपेंद्र पासवान व सैप के जवान शामिल थे.
खुटौना. ललमलियां थाना क्षेत्र के घनुषी बाजार टोल के समीप ग्रामीण सड़क पर रविवार रात ललमनियां पुलिस ने 300 बोतल शराब बरामद की. पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने टीम के साथ नेपाल की ओर से आने वाली ग्रामीण सड़कों पर घनुषी टोल के पास नाका लगा दिया.
दो अलग-अलग बाइकों पर सवार को रुकने को कहने पर तस्करों ने बाइक पर रखे शराब के कॉर्टन वहीं पटककर धान की खेत की ओर भाग निकला. पुलिस खोजने की कोशिश की किंतु वहां से वे भाग निकला. बाइक सहित बोरी तथा कॉर्टन को थाने पर लाकर तलाशी लेने पर उसमें से नेपाल निर्मित देशी शराब की 300 बोतल मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










