खरीद होगी चार एकड़ जमीन निर्णय. वेस्ट मैनेजमेंट के लिए लगाया जायेगा प्लांट

मधुबनी : शहर के लोगों को अब यत्र-तत्र कचड़े का अंबार नहीं देखने को मिलेगा. इधर जाम से भी निजात मिलेगी. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा डपिंग के लिए 4 एकड़ भूमि अधिकृत किया जायेगा. जहां वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लांट लगाया जायेगा. इसके लिए भौआड़ा के मूसानगर में जमीन ली जायेगी. वहीं शहर […]
मधुबनी : शहर के लोगों को अब यत्र-तत्र कचड़े का अंबार नहीं देखने को मिलेगा. इधर जाम से भी निजात मिलेगी. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा डपिंग के लिए 4 एकड़ भूमि अधिकृत किया जायेगा.
जहां वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लांट लगाया जायेगा. इसके लिए भौआड़ा के मूसानगर में जमीन ली जायेगी. वहीं शहर में जाम से निजात एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बस स्टैंड का स्थानांतरण कर निधि चौक के समीप होगा. ये निर्णय नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया. शनिवार को नगर परिषद में मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 19 प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. जिस पर चर्चा के बाद पारित की गयी.
मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने कहा कि शहर में आधारभूत संरचना के विकास के साथ साफ-सफाई व्यवस्था तथा आम नागरिकों के लिए नगर परिषद की ओर से मिलने वाली सभी सुविधा का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है. सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई, नाला निर्माण व्यवस्था पर विशेष बल दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










