रोजाना बढ़ रहे कलाकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान. 11 तक पेंटिंग पूरा होने की उम्मीद,145 तक पहुंची संख्या मधुबनी : अब अगले 11 अक्तूबर तक स्टेशन पर मिथिला पेंटिंग का काम किया जायेगा. संभावना जतायी जा रही है कि इस तिथि तक निर्धारित परिसर में पेंटिंग का काम पूरा हो जायेगा. इस अभियान में कलाकार जोर शोर से जुटे हैं. यह संभावना […]
विज्ञापन
अभियान. 11 तक पेंटिंग पूरा होने की उम्मीद,145 तक पहुंची संख्या
मधुबनी : अब अगले 11 अक्तूबर तक स्टेशन पर मिथिला पेंटिंग का काम किया जायेगा. संभावना जतायी जा रही है कि इस तिथि तक निर्धारित परिसर में पेंटिंग का काम पूरा हो जायेगा. इस अभियान में कलाकार जोर शोर से जुटे हैं. यह संभावना शनिवार को कलाकारों के साथ हो रहे पेंटिंग की समीक्षा के दौरान कलाकारों ने और एडीआरएम ने दिया है.
समीक्षा के दौरान एडीआरएम आरके पांडेय पांडेय कहा कि जिस प्रकार से यहां के कलाकार मनोयोग से पेंटिंग कर रहे हैं उससे यह संभावना है कि 11 अक्तूबर तक यह काम पूरा हो जायेगा.
लगातार बढ़ रहे पेंटिंग करनेवाले कलाकार. जब स्टेशन पर पेंटिंग के जरिये विश्व में मिथिला पेंटिंग को अनूठी पहचान दिलाने के दिशा में रेलवे विभाग द्वारा चलाये गये अभियान की शुरुआत की गयी तो देखते ही देखते कलाकारों का हुजूम इस अभियान में जुटता चला गया. इससे अधिक सकारात्मक बातें इस अभियान के लिये क्या होगा कि शुरुआत में जहां मात्र 90 कलाकार अपने श्रमदान से पेंटिंग करना शुरू किया,वहीं शनिवार को यह संख्या 145 तक पहुंच गया है. हर दिन कलाकारों की संख्या बढ़ती जा रही है. जो कलाकार इस बात से अनभिज्ञ थे और उन्हें इस अभियान का पता चला वे दौड़े – दौड़े चले आये. लगातार संख्या बढ़ती जा रही है.
कलाकारों की शिकायत
एक ओर जहां कलाकार अपने श्रमदान से लाखों की पेंटिंग कर देश भर में नया अध्याय लिखने को तैयार हैं. वहीं इन कलाकारों को सही से विभाग द्वारा नाश्ता भी नहीं दिया जा रहा है. इस बात का खुलासा शनिवार को समीक्षा के दौरान हुई. जब क्राफ्ट के कलाकार राजेश कुमार ने एडीआरएम से कलाकारों को नाश्ता के नाम पर एक मात्र समोसे व दो समय चाय दिये जाने की बात कही.
इस बात की जानकारी होते ही तत्काल एडीआरएम आरके पांडेय ने कलाकारों को दो – दो समोसे व चाय देने का निर्देश दिया. इस मौके पर एडीएफएम, जी एन झा, सीनियर डीइएन महबूब आलम, सीसीआई आर रंजन, टीआइ सत्यप्रकाश, एसएस जगदंगा प्रसाद, सीएस कबीर आलम, जेई मनोज कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










