ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

कलुआही : कलुआही-बासोपट्टी सड़क में मलमल गांव से उत्तर साहिद खटाल के समीप मंगलवार को ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में घायलों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव के मो. गुलनाम, कमरे आलम एवं कौआहा निवासी मो. गुलाब शेख के […]
कलुआही : कलुआही-बासोपट्टी सड़क में मलमल गांव से उत्तर साहिद खटाल के समीप मंगलवार को ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में घायलों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव के मो. गुलनाम, कमरे आलम एवं कौआहा निवासी मो. गुलाब शेख के रूप में की गयी है. घायलों को लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया जहां चारों की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया. इसमें मो. गुलाब शेख नामक तीस वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने की बात बतायी जा रही है. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया एवं सड़क जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










