दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज का लिया संकल्प

Published at :04 Oct 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज का लिया संकल्प

सकरी/पंडौल : दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध प्रशासनिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है़ महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता रहा है़ ये प्रयास पूर्ण रूप से तभी सफल होंगे जब महिलाएं सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़ीवादी विचारों के बंधन से मुक्त होंगी़ समाज में व्याप्त बाल […]

विज्ञापन

सकरी/पंडौल : दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध प्रशासनिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है़ महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता रहा है़ ये प्रयास पूर्ण रूप से तभी सफल होंगे जब महिलाएं सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़ीवादी विचारों के बंधन से मुक्त होंगी़ समाज में व्याप्त बाल विवाह एवं दहेज प्रथा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इनके विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर किया जा रहा है़

उक्त बातें प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विभू विवेक ने दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प लेते हुए कहा़ उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को बढ़ावा देने व महिला सशक्तीकरण की राह में सबसे अहम योगदान दहेज प्रथा व बाल विवाह का ही है़

ऐसे में इसे जड़ से समाप्त करना हमारी सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है़ प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने इस आशय का संकल्प लेते हुए कहा कि वर्तमान समय में बदलाव हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद आवश्यक है़ इस संकल्प के माध्यम से हम महिलाओं को समाज में उनके वाजिब हक के लिए लड़ने का कार्य कर रहे हैं. मौके पर प्रमुख पति हीरा लाल दास, पंसस मोनी कुमारी, मनोज चौधरी, शुभनारायण दास, विरेन्द्र दास, भरत यादव, व रोहीत सहनी सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन