कलश विसर्जन के दौरान डूबने से युवती की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के भूतही बलान व कोसी नदी की शाखा में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गयी़ घटना दिन के लगभग 9 बजे की बतायी गयी है़ मृतका की पहचान खरीक गांव निवासी इंद्र देव मंडल की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की […]
विज्ञापन
मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के भूतही बलान व कोसी नदी की शाखा में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गयी़ घटना दिन के लगभग 9 बजे की बतायी गयी है़ मृतका की पहचान खरीक गांव निवासी इंद्र देव मंडल की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गयी़ परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतका के शव को नदी से बरामद किया़
घटना की पुष्टि अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा एवं भेजा थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने की है़ जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी अपने सहेलियों के साथ जानकीनगर नदी में कलश विसर्जन करने गयी थी़ कलश विसर्जन के दौरान वह सभी सहेलियों के साथ नदी में स्नान करने लगी़ इसी क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी़ जिससे डूबने से उनकी मौत हो गयी़ इस घटना को लेकर मृतका के चाचा ईश्वर देव मंडल के आवेदन पर थाने में यूडी केस दर्ज कराया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










