मधुबनी से वैष्णो देवी, दिल्ली व जयपुर के लिए बस सेवा शुरू

Published at :28 Sep 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी से वैष्णो देवी, दिल्ली व जयपुर के लिए बस सेवा शुरू

मधुबनी : मधुबनी से वैष्णों देवी दिल्ली एवं जयपुर के लिए अब बस की सुविधा भी मिलेगी. यहां के लागों को अब वैष्णों देवी एवं जयपुर जाने के लिए सिर्फ रेल पर ही निर्भर नहीं होना पड़ेगा. इसकी शुरुआत गुरुवार को अशोक ट्रेवल्स द्वारा की जायेगी. यह बस पूरी तरह वातानुकूलित है. इसमें बैठने एवं […]

विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी से वैष्णों देवी दिल्ली एवं जयपुर के लिए अब बस की सुविधा भी मिलेगी. यहां के लागों को अब वैष्णों देवी एवं जयपुर जाने के लिए सिर्फ रेल पर ही निर्भर नहीं होना पड़ेगा. इसकी शुरुआत गुरुवार को अशोक ट्रेवल्स द्वारा की जायेगी. यह बस पूरी तरह वातानुकूलित है. इसमें बैठने एवं स्लीपर दोनों तरह की सुविधा है.

बस में सफर करने वाले लोगों के लिए पानी, विस्किट एवं समाचारपत्र की सुविधा भी रहेगी. यह बस मधुबनी से 11:30 में खुलेगी जो मुजफ्फरपुर फैजावाद, आगरा होते हुए सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी. दिल्ली से 9 बजे वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी. जबकि, राजस्थान जयपुर के यात्री को दिल्ली से कंपनी की दूसरे बस में बैठाया जाएगा.

यह बस सेवा प्रतिदिन मधुबनी से मिलेगी. वैष्णो देवी से बस शाम सात बजे वापस मधुबनी के लिए रवाना होगी जो अगले दिन दोपहर 2 बजे मधुबनी पहुंचेगी. बस के टिकट की बुकिंग निजी बस स्टैंड के समीप होगा.
चेयर सीट व स्लीपर सीट से लैस है बस
बस में 12 चेयर सीट है जिसका किराया एक हजार होगा. वहीं 41 स्लीपर सीट का किराया 1400 दिल्ली तक के लिए रखा गया है. जबकि, वैष्णो देवी के लिए चेयर 19 सौ और स्लीपर 21 सौ रखा गया है. बस संचालक राजीव कुमार झा, रमेश झा एवं राजेश शर्मा ने बताया कि कंपनी के पास 60 बसें है. बस में 10 साल से कम उम्र के बच्चों का किराया नहीं लगेगा.
साथ ही बच्चों के लिए चिप्स की सुविधा दी जायेगी. यात्री के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग की सुविधा है. सीट रहने पर तत्काल यात्री भी यात्रा कर सकेंगे. यह बस मुख्यालय से सटे रांटी पंचवटी चौक से प्रतिदिन खुलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन