513 बोतल शराब के साथ दो धराये

Published at :28 Sep 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
513 बोतल शराब के साथ दो धराये

कार्रवाई. भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी हरलाखी: प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैम्प अंतर्गत फुलहर बीओपी के जवानों ने 483 बोतल नेपाली शौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार फुलहर बीओपी के एसएसबी जवानों ने मंगलवार की देर रात को रात्रि गश्ती के दौरान […]

विज्ञापन

कार्रवाई. भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी

हरलाखी: प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैम्प अंतर्गत फुलहर बीओपी के जवानों ने 483 बोतल नेपाली शौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार फुलहर बीओपी के एसएसबी जवानों ने मंगलवार की देर रात को रात्रि गश्ती के दौरान मुख्य आरक्षी केशव कुमार के नेतृत्व में 4 सौ 20 बोतल शराब व बाइक जब्त किया है. जबकि तस्कर बाइक व शराब छोर कर भागने में सफल रहा.
वहीं दूसरी ओर बुधवार की सुबह हरलाखी थाने के दफेदार रामएकवाल सिंह व चौकीदार भरत पासवान के संयुक्त कार्रवाई से फुलहर एसएसबी के मुख्य आरक्षी गोल्डी के नेतृत्व में जवानों ने 63 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव निवासी अमरेश यादव के रूप में हुई है. जानकारी देते हुये गंगौर कंपनी इंचार्ज मणिभूषण प्रकाश ने बताया कि फुलहर बीओपी के जवानों ने अलग-अलग समय में कार्रवाई की है. जब्त शराब व तस्कर को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन