डिक्की तोड़ कर रुपये निकालनेवाला धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : प्राइवेट बस स्टैंड के सामने शिवीपट्टी निवासी आसीम कुमार झा के मोटर साइकिल की डिक्की तोड़ कर पैसा निकाल कर भाग रहे दो उचक्कों को लोगों ने पकड़ लिया. तत्काल लोगों की भीड़ ने लुटेरों से नाम पता पूछने पर नहीं बताने पर पिटाई शुरू कर दी. उस समय जो भी भीड़ में […]
विज्ञापन
मधुबनी : प्राइवेट बस स्टैंड के सामने शिवीपट्टी निवासी आसीम कुमार झा के मोटर साइकिल की डिक्की तोड़ कर पैसा निकाल कर भाग रहे दो उचक्कों को लोगों ने पकड़ लिया. तत्काल लोगों की भीड़ ने लुटेरों से नाम पता पूछने पर नहीं बताने पर पिटाई शुरू कर दी. उस समय जो भी भीड़ में थे सभी पीटना शुरू कर दिये. मार खाने के बाद एक ने अपना नाम शाहिल कुमार छत्तीसगढ़ राज्य के अजसपुर जिला के पत्थर गांव का रहने वाला बताया.
वहीं दूसरा सन्नी कुमार पटना का रहने वाला बताया. मौके पर उन उचक्कों की बाइक भी बरामद की गयी. जिसमें दो-दो नंबर प्लेट सटा था. वहीं बाइक को पंक्चर करने वाला लोहा का समान भी था. मौके पर पुलिस पहुंच कर उचक्कों को अपने साथ ले गयी. असीम कुमार झा ने बताया कि वे सूड़ी स्कूल स्थित स्टेट बैंक एडीबी शाखा से पैसा निकाल कर काली मंदिर गेट के सामने एक रेडीमेड दुकान से समान खरीद कर निकला तो गाड़ी को पंक्चर पाया. मौके पाते ही शातिर डिक्की तोड़ कर झोला में रखा रुपया लेकर भागने लगा. हल्ला करने पर लोगों ने उन दो उच्चकों को पकड़ लिया. मौके पर पुलिस पहुंच कर अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










