मानक के अनुरूप काम नहीं तो रोका काम

Published at :26 Sep 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
मानक के अनुरूप काम नहीं तो रोका काम

मधुबनी : आरके कॉलेज में काम काज को लेकर एक बार फिर से माहौल गरम होता जा रहा है. आये दिन किसी न किसी कारण से कॉलेज के काम काज को रोका जा रहा है. बीते तीन दिन पूर्व जहां छात्रों के ऑन लाइन नामांकन को लेकर आक्रोशित छात्रों ने तालाबंदी करते हुए हंगामा किया […]

विज्ञापन

मधुबनी : आरके कॉलेज में काम काज को लेकर एक बार फिर से माहौल गरम होता जा रहा है. आये दिन किसी न किसी कारण से कॉलेज के काम काज को रोका जा रहा है. बीते तीन दिन पूर्व जहां छात्रों के ऑन लाइन नामांकन को लेकर आक्रोशित छात्रों ने तालाबंदी करते हुए हंगामा किया था. वहीं सोमवार को आरके कॉलेज में विकास कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है. छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण कार्य में मानक के विरुद्ध सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.

सोमवार को छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने सुरेश कुमार सिंह के अगुआई में पुराने बिल्डिंग के सामने हो रहे निर्माण कार्य में रोककर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराये गये प्राक्कलन की भी अनदेखी किया जा रहा है. इसके बावजूद भी कॉलेज प्रशासन चुप बैठी हुई है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से इसकी शीघ्र जांच की मांग की. कहा कि शीघ्र जांच नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जायेगा. जिसकी सारी जवाबदेही महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

गौरतलब हो कि छात्र संघर्ष समिति ने 22 सितंबर को अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज में तालाबंदी कर काम काज रोका था. मौके पर सुरेश कुमार सिंह, सुनील पासवान, जितेंद्र कुमार यादव, अनिल मिर्जा, अमित कुमार, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन