डकैती मामलों के खुलासे में पुलिस रही नाकाम

मधुबनी/झंझारपुर : अनुमंडल के चारों प्रखंड में डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. अभी तक एक भी डकैती की घटना का उद्भेदन कर पाने में पुलिस नाकाम रही है. चाहे वो अंधराठाढ़ी प्रखंड मुख्यलय स्थित व्यवसायी बेचन साह की डकैती के बाद हत्या का मामला हो, या झंझारपुर के शिक्षक चन्द्रशेखर चौधरी […]
मधुबनी/झंझारपुर : अनुमंडल के चारों प्रखंड में डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. अभी तक एक भी डकैती की घटना का उद्भेदन कर पाने में पुलिस नाकाम रही है. चाहे वो अंधराठाढ़ी प्रखंड मुख्यलय स्थित व्यवसायी बेचन साह की डकैती के बाद हत्या का मामला हो, या झंझारपुर के शिक्षक चन्द्रशेखर चौधरी की पत्नी की डकैती के बाद हत्या का.
किसी भी मामले में पुलिस को अब तक सफलता के नाम पर एक भी सूई हाथ नहीं लगी है. बीते एक साल में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले सामने आये पर हर मामले मे पुलिस के हाथ नाकामी ही हाथ लगी है. हालांकि पुलिस बार बार दाबा करती है कि सुराग के करीब है. लेकिन आज तक कोई भी निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










