घर से 550 बोतल नेपाली शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के गदियानी मोहल्ले के एक घर से शनिवार की रात 550 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया गया. थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद तिवारी संध्या गश्ती में थे. इसी दौरान गुप्त रूप से सूचना मिली कि गदयानी चौक से पूरब राजेश साह के घर में शराब रखा है. और […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के गदियानी मोहल्ले के एक घर से शनिवार की रात 550 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया गया. थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद तिवारी संध्या गश्ती में थे. इसी दौरान गुप्त रूप से सूचना मिली कि गदयानी चौक से पूरब राजेश साह के घर में शराब रखा है.
और वह शराब बेचने का धंधा करता है. यह बात स्थानीय लोगों को नागवार लग रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा थाना को मोबाइल पर सूचना देने पर पुलिस द्वारा छापेमारी में राजेश साह के घर की घेराबंदी कर स्थानीय लोगों को गवाही बनाकर घर में छापेमारी की गयी. छापेमारी में तीन सौ एमएल के 550 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया. पुलिस बल के पहुंचते ही राजेश साह घर छोड़कर फरार हो गया. छापेमारी में बीएमपी के जवान व नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










