सालों पूर्व शुरू की गयी परंपराओं का आज भी हो रहा श्रद्धा के साथ निर्वहन

Published at :24 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
सालों पूर्व शुरू की गयी परंपराओं का आज भी हो रहा श्रद्धा के साथ निर्वहन

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा मधुबनी : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जिले के मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की तीसरे स्वरुप देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा की रस्म पूरी करायी. अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी पूजा पंडालों […]

विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

मधुबनी : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जिले के मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की तीसरे स्वरुप देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा की रस्म पूरी करायी. अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी. पंडितों की टोली मंदिर व पूजा पंडाल परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक बनाये हुए हैं. शास्त्रों में वर्णित मां चंद्रघंटा की स्वरूप के अनुसार इनके सिर पर अर्धचंद्रकार विराजमान है. ये सदा अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है. श्रद्धापूर्वक इनकी आराधना करने से साधकों को जहां सिद्धियां मिलती है
वहीं भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. शहर के सप्तेश्वरी स्थान, काली मंदिर, गिलेशन बाजार, भौआरा, रहिका, ककरौल, सतलखा, सीमा, कपिलेश्वर दुर्गा मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में दिन-रात हवन, कीर्तन, भजन का क्रम जारी है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के चरणों में मत्था टेक पुण्य के भागी बनते हैं. पूजा पंडालों व देवी मंदिरों के आसपास लगे मीना बाजारों में महिलाएं और बच्चे जमकर खरीदारी कर रहे हैं. चहुंओर उत्साह व भक्ति का वातावरण दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन