नयी समय सारिणी व नये मार्ग से होगा परिचालन

Published at :22 Sep 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
नयी समय सारिणी व नये मार्ग से होगा परिचालन

रांची-जयनगर के बीच 13 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस का आज होगा उद्घाटन मधुबनी : सूरत जानेवाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है. अब उन्हें सूरत जाने के लिये दरभंगा या अन्य जिले में जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से निजात मिलने वाली है. अब जयनगर से ही सूरत के लिये ट्रेन मिल जायेगी. दरअसल […]

विज्ञापन

रांची-जयनगर के बीच 13 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अंत्योदय एक्सप्रेस का आज होगा उद्घाटन
मधुबनी : सूरत जानेवाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है. अब उन्हें सूरत जाने के लिये दरभंगा या अन्य जिले में जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से निजात मिलने वाली है. अब जयनगर से ही सूरत के लिये ट्रेन मिल जायेगी. दरअसल पूर्व रेलमंत्री की पहल पर जयनगर से सूरत के लिए जानेवाली अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा. ट्रेन जिले में पहुंच कर मधुबनी स्टेशन पर खड़ी है. बस परिचालन के लिए हरी झंडी के इंतजार में खड़ी है. उक्त अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के मूलभूत आवश्यकता का खास ख्याल रखा गया है. ट्रेन की सभी कोच द्वितीय श्रेणी का है. जिसमें चेयर कार भी है.
प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जर सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी उदना स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आम लोगों के लिए इस समर्पित करेंगे. जानकारी के अनुसार उदना (गुजरात) से जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 बजे दिन में किया जायेगा. जबकि 28 सितंबर को रात्रि 1:20 बजे इस ट्रेन का परिचालन जयनगर से उदना के लिए खुलेगी. 22 कोच के इस ट्रेन में सभी सामान्य श्रेणी का कोच है. सूरत जाने के लिये जयनगर से खुलेगी ट्रेन.
आधुनिक सुविधा से युक्त है ट्रेन : अंत्योदय एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. इस ट्रेन में पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम, म्यूजिक सिस्टम, गद्देदार सीट से युक्त बनाया गया है. जिसमें जेनरेटर यान भी रहेगा. ताकि निर्वाध गति से विद्युत की आपूर्ति यात्रियों को मिल सके.
शुक्रवार को खुलेगी जयनगर से : अंत्योदय एक्सप्रेस शुक्रवार को रात्रि 1:20 बजे जयनगर से चलकर रविवार को सूरत पहुंचेगी. जबकि सूरत से सोमवार को चलकर बुधवार रात्रि 10:40 बजे जयनगर पहुंचेगी. बिहार में आठ स्टेशन पर ही ट्रेन का ठहराव होगा. जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, पटना, आरा, बक्सर, मुगलसराय होते हुए यूपी में प्रवेश करेगा. इस ट्रेन के परिचालन के बाद जिला वासियों को सूरत तक की यात्रा करना काफी आसान हो जायेगा.
पीएम नरेंद्र मोदी उदना स्टेशन पर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन