स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेगी गर्भ निरोधक सूई व गोली

मधुबनी : परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत अब सरकारी स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भ निरोधक सूई (एमपीए) व गर्भ निरोधक गोली (छाया) अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति लोकेश कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन को गाइड लाइन जारी किया है. उक्त दोनों दवा […]
मधुबनी : परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत अब सरकारी स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भ निरोधक सूई (एमपीए) व गर्भ निरोधक गोली (छाया) अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति लोकेश कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन को गाइड लाइन जारी किया है.
उक्त दोनों दवा जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर पर उपलब्ध रहेगा. इसके लिए दवा के भंडारण आदि का भी निर्देश इडी द्वारा दिया गया है. साथ ही दवा कभी भी आउट ऑफ स्टॉक नहीं हो इसका भी निर्देश दिया गया है. आपूर्ति के हिसाब से 25 प्रतिशत दवा उपलब्ध होने पर ही राज्य से दवा का भंडारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










